अररिया, मार्च 19 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि आगामी ईद एवं रामनवमी तथा चैती छठ पर्व को शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराए जाने को लेकर जोगबनी थाना परिसर में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष राजीव कुमार आजाद ने की। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, स्थानीय गणमान्य और समाजसेवी बैठक में शामिल हुए । इस दौरान मुख्य पार्षद रानी देवी ने सभी को रामनवमी ,ईद और चैती छठ की शुभकामना देते हुए अपील की कि पर्व के दौरान आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से बचने तथा पर्व शांति और सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाए।किसी संदिग्ध गतिविधि के होने पर पुलिस को सूचना दें। प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गई। थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व शांतिपूर्ण तरीके मनाएं , सामाजिक तत्व, संदिग्ध गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर रहे...