आरा, मार्च 20 -- कोईलवर, एक संवाददाता। रामनवमी और ईद पर्व को लेकर कोईलवर व गीधा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों, प्रतिनिधियों और दोनों समुदायों के गणमान्य लोगों ने भाग लेकर क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। कोईलवर थाने में आयोजित बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ रणजीत कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी तरह की भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दें। गीधा थाना में थानाध्यक्ष टिंकू कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। मौके पर बीडीओ बीर बहादुर पाठक, थानाध्यक्ष नरोत्तम चंद्र, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.