सीवान, मार्च 20 -- तरवारा। जीबीनगर थाना परिसर में गुरुवार को प्रभारी थानाध्यक्ष रामाशंकर साह की अध्यक्षता में रामनवमी छठ व ईद पर्व को लेकर शांति की बैठक आयोजित की गई। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक में सामाजिक तत्वों को चिन्हित करने किसी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने एवं अफवाहो से बचने की सलाह दी। अगर कोई असामाजिक तत्वों द्वारा भ्रम फैलाकर समाज को तोड़ने का काम किया जाएगा तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...