देवघर, मार्च 20 -- देवघर, प्रतिनिधि रामनवमी और ईद के अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए मोहनपुर एवं रिखिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक एसपी सौरभ के दिशा-निर्देश पर हुई। बैठक में दोनों समुदाय के लोग शामिल हुए और पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, आयोजन और सोशल मीडिया के उपयोग पर चर्चा की गई। बैठक में मोहनपुर थाना प्रभारी ने हाई कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार स्पष्ट किया कि किसी भी परिस्थिति में डीजे बजाना पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। अगर कहीं डीजे बजने की सूचना मिलेगी, तो संचालक और शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, थाना प्रभारी ने उपस्थित लोगों से उनके पाव, जुलूस और अन्य आयोजनों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसमें जुलूस का मार्ग, समय, उसमें श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.