हजारीबाग, मार्च 18 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। जिला प्रशासन ने आगामी रामनवमी, ईद-उल-फितर एवं सरहुल जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने बुधवार को बैठक का आयोजन किया। डीसी शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय में आयोजित इस बैठक में शहर के विभिन्न मौलाना, मौलवी, सद्भावना विकास मंच के सदस्य एवं अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हुए। बैठक के दौरान सभी प्रतिनिधियों ने बारी-बारी से अपनी बात रखते हुए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में प्रमुख रूप से बिजली संबंधी तार एवं पोल को ठीक करने, सड़कों में व्याप्त गड्ढों की मरम्मत, विवादित गानों पर रोक, संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, आवश्यक स्थानों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था, मस्जिदों की सुरक्षा, पेड़ो की कटाई, संबधी, सोशल मीडिया की सतत निगरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.