कोडरमा, मार्च 25 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। रामनवमी के अवसर पर आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रामनवमी महासमिति कोडरमा के बैनर तले 27 मार्च को कोडरमा बाजार में होने वाले आयोजन के मद्देनजर समिति ने स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में पहल शुरू की है। इसी क्रम में समिति के संरक्षक मनोज कुमार झुन्नू एवं उपाध्यक्ष प्रवीण पांडेय ने सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार तथा उपाधीक्षक डॉ. रंजीत कुमार से मुलाकात कर उन्हें औपचारिक रूप से आमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान समिति के प्रतिनिधियों ने आयोजन की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में जिले भर से दर्जनों अखाड़ों के कलाकार भाग लेंगे, जो पारंपरिक युद्ध कला सहित विभिन्न प्रकार की आकर्षक प्रस्तुतियां देंगे।समिति की ओर से स्वास्थ्य विभाग से विशेष सहयोग का अन...