सीवान, मार्च 27 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर समेत पूरे जिले में रामनवमी की धूम मची है। मंगल भवन अमंगल हारी व जय श्रीराम की जयघोष से संपूर्ण वातावरण राममय हो रहा है। पूरे शहर को गेरुआ झंडा व बैनर से पाट दिया गया है। जेपी चौक व बड़ी मस्जिद आदि जगहों पर भव्य तोरण द्वार बनाए गए हैं। शहर के कसेरा टोली मोड़ से बड़ी मस्जिद तक मुख्य मार्ग को अयोध्या नगरी के रूप में तब्दील करते हुए श्रीराम के धुन व श्रीराम मय झंडा, बैनर व पताका लगाए गए हैं। रामनवमी के शुभ अवसर पर शहर के शुक्ला टोली हनुमान मंदिर, नया बाजार भावनाथ मंदिर, शिवव्रत साह मंदिर समेत अन्य मंदिरों में शुक्रवार को अपराहृन 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा। रामनवमी पर निकलने वाली शोभा यात्रा की तैयारी पूरी वहीं, गांधी मैदान में चल रहे श्रीराम जन्मोत्सव समिति के बैनर तले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.