बिहारशरीफ, मार्च 26 -- रामनवमी आज, महावीर मंदिरों में उमड़ेगा आस्था का सैलाब सतरंगी लरियों से सजे मंदिर, घरों में भी ध्वाजारोहण की तैयारी श्रीराम जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धा, भक्ति व उल्लास का माहौल फोटो रामनवमी01- नूरसराय बाजार में सजी महावीरी पताखा की दुकान बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। चैत्र शुल्क पक्ष नवमी शुक्रवार को रामनवमी है। प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव को यादगार बनाने की तैयारी पूरी कर ली गयी है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के महावीर मंदिरों को सतरंगी लरियों से सजाया-संवारा गया है। घरों में भी विशेष पूजा-अर्चना होगी। ध्वजारोहण किया जाएगा। जय श्रीराम के जयघोष चहुंओर गुंजायमान होगा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ने लगेगी। जबकि, दोपहर ...