चक्रधरपुर, मार्च 11 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर रामनवमी अखाड़ा समिति की बैठक गुरुवार को वन विश्रामागार में पूर्वाह्न 11 बजे होगा। इसकी जानकारी रामनवमी अखाड़ा समिति उपाध्यक्ष संजय पासवान ने दिया। उन्होंने बताया कि बैठक में रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष, सचिव के अलावा सभी अखाड़ा समिति के पदाधिकारियों को शामिल होने की अपील की है। बैठक के दौरान रामनवमी जुलूस समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...