रांची, मार्च 27 -- चान्हो/मांडर, हिटी। क्षेत्र में रामनवमी का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा, उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। पूरा इलाका महावीरी झंडों से सजा रहा और दिनभर जय श्रीराम के नारों व भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। चान्हो के हुटार बाजारटांड़, ओपा मेलाटांड़, सोपारम, चोरिया, जलेश्वर धाम तथा मांडर के सोसई आश्रम, खुखरासेल, मुड़मा, चुंद और गौरीशंकर सहित कई स्थानों पर अस्त्र-शस्त्र चालन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अखाड़ों के खिलाड़ियों ने लाठी, तलवार, भाला और डंडा के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ओपा मेलाटांड़ में विभिन्न गांवों के अखाड़ाधारी गाजे-बाजे के साथ पहुंचे। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेत्री निशा भगत और डॉ. युगल किशोर मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। वहीं हुटार और बीजूपाड़ा में भी बेहतर प्रद...