गया, मार्च 24 -- प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर 26 मार्च को सूर्यकुंड, विष्णुपद से निकलने वाली शोभा यात्रा सबसे आकर्षक व भव्य होगी। हिन्दू युवा शक्ति संघ (सूर्यकुंड, अंदर गया) की ओर से निकलने वाली शोभा यात्रा इस बार महाराष्ट्र, सतारा, हरियाणा व कोलकाता के कलाकार से सजी होगी। कलाकार गीत-संगीत से लेकर अघौड़ी व तांडव नृत्य सहित कई अन्य अद्भुत कला का प्रदर्शन करेंगे। गाजे-बाजे, ऊंट व घोड़े के साथ निकलने वाली शोभा यात्रा करीब एक हजार मीटर लंबी होगी। यह जानकारी शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में समिति के प्रवक्ता राजा आचार्य ने दी। बताया कि गुरुवार श्रीरामनवमी के भव्य शोभा निकलेगी। इसमें महाराष्ट्र के कलाकार ढोल-ताशा, सतारा के युद्ध कौशल, हरिणाया के अघौरी व तांडव नृत्य तो कोलकाता के कलाकार श्रीराम दरबार की आकर्षक झांकी पेश करेंगे। स्थानीय संगठन के यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.