प्रधान संवाददाता, मार्च 26 -- रामनवमी को लेकर पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में भव्य तैयारी की गई है। मंदिर को लाइट और फूल से सजाया जा रहा है। सजावट के लिए कोलकाता से फूल मंगाए गए हैं। मंदिर को रौशन करने के लिए सैकड़ों की संख्या में लाइट लगायी गई हैं। दर्शन के लिए 26 मार्च की रात दो बजे ही मंदिर का पट खोल दिया जाएगा। भगवान की विशेष पूजा और आरती के बाद भक्त मंदिर में स्थित हनुमान जी के दोनों विग्रहों का दर्शन कर सकेंगे। इस वर्ष मंदिर में 5 लाख भक्तों के दर्शन करने का अनुमान मंदिर प्रबंधन ने लगाया है। भक्तों की संख्या और गर्मी को देखते हुए मंदिर के गर्भ गृह में 80 टन का एसी लगाया गया है। मंदिर प्रबंधन ने कहा है कि इस वर्ष रामनवमी के दिन सबसे पहली कतार में लगे दर्शन करने वाले 10 भक्तों को मंदिर प्रशासन सम्मानित करेगा। प्रबंधन के अनुसार रामनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.