बिहारशरीफ, मार्च 27 -- रामनवमी : भये प्रगट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी श्रीराम जन्मोत्सव पर चहुंओर गूंजे जय श्रीराम के जयघोष महावीर मंदिरों में दिनभर उमड़ता रहा श्रद्धा का सैलाब फोटो रामनवमी 01 - बिहारशरीफ के धनेश्वर घाट के हनुमान मंदिर में शुक्रवार को पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। रामनवमी02 - अस्थावां के क्षमटापर हनुमान मंदिर में ध्वजारोहण करते श्रद्धालु। रामनवमी03 - बिहारशरीफ के हिरण्य पर्वत पर स्थित हिरण्येश्वर धाम में भजन गाते कीर्तन मंडल के लोग। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान टीम। कर्क लग्न के अभिजीत मुहूर्त में शुक्रवार को प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ। इसी के साथ चारों ओर शंख व घंटों की गूंज ने वातावरण को आनंदित कर दिया। हर तरफ ह्यभए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी और सिया राम, जय जय राम जैसे भक्ति गीतों से धरती और आकाश गुंजायमान हो उ...