नई दिल्ली, मार्च 25 -- रामनवमी पर बिहार में किसी भी शोभायात्रा के साथ डीजे रहने पर पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस महानिरीक्षक केंद्रीय क्षेत्र जितेंद्र राणा ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि रामनवमी पर डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई जुलूस डीजे के साथ निकलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। शोभायात्रा के लिए जो रूट निर्धारित है उसके अनुसार समितियों को जुलूस निकालने को कहें। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई जाए। मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में पुलिस अधिकारियों की बैठक में आईजी ने ये निर्देश दिये। उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि सभी शोभायात्रा के लिए लाइसेंस निर्गत करें। इसमें शामिल लोगों की संख्या एवं साउंड सिस्टम आदि की विवरणी का लाइसेंस में स्पष्ट रूप से उल्लेख होना चाहिए। शोभायात्रा के साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में पुल...