पटना, मार्च 25 -- रामनवमी के अवसर पर होने वाली भीड़ के मद्देनजर सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन को लेकर पूमरे प्रशासन सतर्क है। यात्रियों की सुविधा के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को भीड़ प्रबंधन को लेकर सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया गया है। विभिन्न विभागों से अतिरिक्त कर्मचारियों को भी मुस्तैद रहने की हिदायत दी गई है। चैती छठ के अवसर पर भी सभी प्रमुख स्टेशनों पर इस तरह की व्यवस्था की गई थी। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और गया के बीच अतिरिक्त रेल सेवा उपलब्ध कराते हुए एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन भी शुरू किया गया है। 03611/03612 विशेष सवारी गाड़ी पटना-गया रेलखंड पर सभी हॉल्ट और स्टेशनों पर रुकती है। इसके साधारण श्रेणी के 20 एवं एसएलआर के 2 कोच सहित कुल 22 कोच हैं। गाड़ी सं. 03612 गया-पटना स्पेशल के तौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.