बिहारशरीफ, मार्च 22 -- रामनवमी : पावापुरी में 27 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा हनुमान मंदिर पूजा समिति की तैयारी अंतिम चरण में श्रद्धालुओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील पावापुरी, निज संवाददाता। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर 27 मार्च शुक्रवार को पावापुरी में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसको लेकर हनुमान मंदिर पूजा समिति की तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखा जा रहा है। समिति के शैलेश प्रसाद सिंह, सुबोध कुमार ने बताया कि शोभायात्रा को आकर्षक, भव्य और अनुशासित स्वरूप देने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की झांकियां, रथ, घोड़ा आकर्षण का केंद्र रहेंगे। साथ ही भजन-क...