मऊ, मार्च 28 -- मऊ, संवाददाता। भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव पूरे जिले में शुक्रवार को भक्तिभाव से मनाया गया। दोपहर 12 बजते ही मंदिर रामचरित मानस की चौपाइयों और घंटा घड़ियालों से गूंज उठे। रामजन्म होते ही भगवान राम की आरती की गई और प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर कई जगह झांकी और भंडारे का भी आयोजन किया गया। वहीं महिलाओं द्वारा मंगलगीत गाए गए। नगर क्षेत्र समेत ग्रामीण अंचलों के दोहरीघाट, घोसी, मधुबन, अमिला, पहसा, मोहम्दाबाद, रानीपुर सहित आदि स्थानों पर स्थित मंदिरों एवं घरों में भगवान राम का जन्म कराया गया। कई स्थानों पर प्रभु श्रीराम की झांकी निकाली गई। भक्तों के जयश्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार त्रेतायुग में अत्याचारों को समाप्त करने तथा धर्म की पुनः स्थापना के लिए भगवान विष्णु ने मृत्यु लोक में श्रीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.