कार्यालय संवाददाता, मार्च 26 -- रामनवमी पर पटना यातायात पुलिस ने कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है, जबकि कई जगहों पर मार्ग को परिवर्तित किया गया है। यातायात पुलिस के अनुसार आरब्लॉक से पटना जंक्शन की ओर 26 मार्च की रात आठ बजे से शुक्रवार रात 11 बजे तक वाहनों का परिचालन नहीं होगा। इस दौरान जीपीओ आरओबी का प्रयोग कर लोग गंतव्य स्थल तक जा सकेंगे। महावीर मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ आर ब्लॉक से लेकर पटना जंक्शन तक होगी। इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालु वीर कुंवर सिंह पार्क के पश्चिमी गेट से प्रवेश कर कतारबद्ध रहेंगे। वीर कुंवर सिंह पार्क जीपीओ गोलंबर होते हुए महावीर मंदिर तक जा सकेंगे। गोरियाटोली तथा करबिगहिया की तरफ से पटना जंक्शन को आने वाले वाहन जमाल रोड दक्षिण से यू टर्न लेकर वापास जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.