प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 27 -- चैत्र रामनवमी के अवसर पर शुक्रवार को श्रीराम लीला कमेटी की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शुक्रवार शाम गोपाल मंदिर परिसर से रामभक्तों ने सिर पर भगवा पगड़ी, हाथ में केसरिया ध्वज लेकर शोभायात्रा निकाली। डीजे की धुन पर भगवान श्रीराम का रथ भरत चौक से चिलबिला पहुंचा। शोभायात्रा में व्यापारी नेता रवि गुप्ता, रामलीला कमेटी के संजय खंडेलवाल, दिन्नू, अधिवक्ता दीपेंद्र मिश्र, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, आरएसएस के कार्यकर्ता शामिल रहे। डीजे की धुन पर भक्ति गीत की गूंज पर रामभक्त श्रीराम का जयकारा बुलंद करते हुये आग बढ़ रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.