बिहारशरीफ, मार्च 25 -- रामनवमी कल, मंदिरों को सजाने में जुटे श्रद्धालु फोटो चेवाड़ा02- चेवाड़ा में रामनवमी को लेकर हनुमान जी की प्रतिमा की रंगाई करते श्रद्धालु । चेवाड़ा, निज संवाददाता। रामनवमी शुक्रवार को है। शहर व गांव के महावीर मंदिरों की रंगाई पुताई की जा रही है। सतरंगी लड़ियों से सजाया जा रहा है। बाजार में महावीरी पताखे की दुकानें सज गयी हैं। लोग हरे बांस खरीद कर अपने-अपने घरों में ला रहे हैं। चेवाड़ा के आम्बेडकर चौक, बेलदारी , सिझोडी एकसारी मोड़ के मंदिर को सजाने में श्रद्धालु जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...