मैनपुरी, मार्च 27 -- मैनपुरी। नवरात्र के अंतिम दिन रामनवमी धूमधाम से मनाई गई। भक्तों ने मंदिरों में मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना की। नौ दिन से व्रत रहने वाले भक्तों ने पूर्ण आहुति देकर व्रत खोला। कन्याओं और लांगुर को भोजन कराया गया। भंडारों के आयोजन की शहर और कस्बों में होड़ नजर आयी। चूंकि शुक्रवार को 9:47 मिनट तक रामनवमी थी इसलिए सुबह के समय मंदिरों पर भीड़ उमड़ पड़ी। नगर के शीतला देवी मंदिर पर आस्था का सैलाब उमड़ा। यहां पूरे दिन भक्तों ने मां के दर्शन किए। गुरुवार को नवरात्र के अंतिम दिन मां की आराधना के लिए सुबह चार बजे से ही लोगों ने तैयारी शुरू कर दी थीं। पूजा अर्चना के बाद कन्याओं को भोजन कराना था। इसलिए घर-घर भक्ति का माहौल बना हुआ था। घरों में पूजा के बाद लोग मंदिर पहुंचे और मां के दर्शन करके मनौतियां मांगी। नगर के शीतला देवी म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.