बगहा, मार्च 27 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। चैत्र रामनवमी के अवसर पर दुर्गा माता के दर्शन और पूजन के लिए नगर के अलग-अलग दुर्गा माता के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान नगर के राम जानकी मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। नगर के तीन लालटेन चौक स्थित राम जानकी मंदिर और उसके सामने दुर्गा मंदिर परिसर में पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ देखी गई। यहां पर महिलाओं के द्वारा सुबह से ही भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। सबसे अधिक भीड़ दुर्गा बाग मंदिर परिसर में देखी गई। दुर्गा माता का दर्शन करने के लिए महिलाओं में विशेष आकर्षण देखा गया। भक्तों की भीड़ से पूरा परिसर खचाखच भरा हुआ था। श्रद्धालु माता का जयकारे लगाते हुए पूजा-अर्चना कर रहे थे। माता को लाल चुनरी च...