वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से रामनवमी पर सुभाष भवन में जुटी हिन्दू -मुस्लिम महिलाओं ने भगवान श्रीराम माता जानकी की आरती उतारी। मुस्लिम महिलाओं ने उर्दू में राम लिखकर प्रार्थना की। ढोल की थाप पर राम जन्म के गीत गाये गए।मुस्लिम महिला फाउनडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने कहा कि अगर मुस्लिम देश भगवान राम के रास्ते पर चले तो वहां भी शांति आएगी और युद्ध रुक जाएगा। उन्होंने कहा, भारत की महान संस्कृति ही शांति और प्रेम का एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कहा कि भारत में रहकर किसी मुस्लिम देश की तरफदारी करना पाप है। डॉ. नजमा परवीन ने कहा कि हमारा काम समाज को जोड़ना है, धर्म के नाम पर नफरत फैलाने वाले भारत का भला नही चाहते। नगीना बेगम ने कहा कि हम धमकियों से डरने वाले नह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.