वाराणसी, मार्च 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। रामनवमी पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं ने संकटमोचन हनुमान मंदिर और राम रमापति बैंक में दर्शन-पूजन किया। अजय राय ने दशकों से चली आ रही 15 दिवसीय हनुमान ध्वजा यात्रा में भी प्रत्येक वर्ष की भांति सहभागिता की। शुक्रवार को ने संकटमोचन मंदिर में दर्शन के बाद अजय राय त्रिपुरा भैरवी स्थित राम रमापति बैंक मंदिर पहुंचे। यहां मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के दर्शन कर लोक-कल्याण, प्रदेश की खुशहाली और समाज में सुख-शांति की कामना की। इस मौके पर अजय राय ने कहा भगवान श्रीराम केवल आस्था के प्रतीक नहीं बल्कि मर्यादा, धर्म, न्याय और आदर्श जीवन के सर्वोच्च प्रतीक हैं। कहा कि आज के समय में समाज को सबसे अधिक जरूरत आपसी प्रेम, भाईचारे, सहिष्णुता और सद्भाव की है। जब समाज में एकता ...