कटिहार, मार्च 27 -- कटिहार। कटिहार में एमजी रोड स्थित फकिर तकिया मस्जिद के सामने रामनवमी शोभायात्रा के दौरान अनोखी तस्वीरें सामने आयी। जहां हिन्दू संगठन के लोगों ने मस्जिद के सामने कतारबद्ध होकर भाईचारे का सन्देश दिया। शोभायात्रा के रास्ते मे मस्जिद आते ही हिन्दू संगठन के युवाओं ने कतारबद्ध होकर ह्यूमेन चेन बनाकर खड़े हो गए ताकि समाज मे भाईचारे का नींव मजबूत रहे। यह ह्यूमेन चेन तब तक रहा जब तक कि सारी झांकी और लोग उस इलाके से आगे न बढ़ गए। इसकी प्रशंसा सामाजिक स्तर पर चारों तरफ हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.