गढ़वा, मार्च 17 -- रमना, प्रतिनिधि। रामनवमी, सरहुल एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर सोमवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों के आलावे प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रमुख करुणा सोनी ने कहा कि सभी त्योहार आपसी भाईचारा और सौहार्द का पैगाम लेकर आता है। उन्होंने लोगों से पर्व-त्योहार को मिल-जुलकर मनाने की अपील की। सीओ विकास पांडेय ने कहा कि रामनवमी जुलूस, सरहुल पर्व का आयोजन और ईद की नमाज अदा करने से संबंधित सभी कार्यक्रमों की लिखित सूचना पूर्व में स्थानीय थाना को उपलब्ध करा दें, ताकि प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समुचित तैयारी की जा सके। उन्होंने लोगों से सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन और प्रशासनिक निर्देशों का पालन क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.