रांची, मार्च 18 -- तमाड़,प्रतिनिधि। बुंडू एसडीएम किस्टो कुमार बेसरा की अध्यक्षता में बुधवार को रामनवमी, सरहुल और ईद मनाने को लेकर तमाड़ थाना परिसर में बैठक हुई। बुंडू एसडीएम किस्टो बेसरा ने कहा कि क्षेत्र की पहचान आपसी भाईचारे से है, इसे बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। अफवाहों से बचें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। बुंडू डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनाती के साथ ही गश्त भी बढ़ाई जाएगी। सीओ समरेश प्रसाद भंडारी ने निर्देश दिया कि जुलूस निर्धारित मार्ग और समय से ही निकाले जाएं, बिना अनुमति कोई बदलाव नहीं होगा। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार मोदी ने सोशल मीडिया पर निगरानी की बात कही और भड़काऊ पोस्ट से बचने की अपील की। बैठक में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य ...