रांची, मार्च 16 -- खूंटी, संवाददाता। रामनवमी, ईद और सरहुल पर्व को लेकर सोमवार को खूंटी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम दीपेश कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सभी पर्वों को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। बैठक में केंद्रीय रामनवमी महासमिति के महामंत्री जितेंद्र कश्यप ने बताया कि रामनवमी महोत्सव के दौरान अष्टमी, नवमी और दशमी तिथि पर विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। उन्होंने नवमी की शोभायात्रा और मंगलवारी जुलूस के लिए निर्धारित पारंपरिक मार्ग की साफ-सफाई, बिजली-पानी की निर्बाध आपूर्ति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने बताया कि पहली मंगलवारी जुलूस 17 मार्च और दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.