औरंगाबाद, मार्च 16 -- रामनवमी, ईद और चैती छठ पर्व को लेकर सोमवार को नवीनगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने किया। इस दौरान सर्किल इंस्पेक्टर सूरज कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में दोनों समुदायों के लोगों से अपील करते हुए बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारा और शांति के साथ पर्व मनाएं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हों। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि रामनवमी, ईद और चैती छठ के अवसर पर जलसा व जुलूस निकालने के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य होगा। थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। असामाजिक तत्वों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.