गढ़वा, मार्च 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिले में रामनवमी, ईद और सरहुल शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर बुधवार को समाहरणालय के सभागार में जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। बैठकी अध्यक्षता उपायुक्त दिनेश यादव ने की। इसमें पुलिस अधीक्षक अमन कुमार समेत जिले के वरीय पदाधिकारी और शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। बैठक में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी संपन्न कराने की बात कही गई। वहीं ईद और सरहुल आपसी भाईचारे के साथ मनाने की बात कही। बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि हम सभी लोग भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में एक-दूसरे पर्व को मनाते आ रहे हैं। एक-दूसरे के त्यौहारों में आपसी सहयोग और समन्वय स्थापित करने की भी जानकारी दी।बैठक में उपायुक्त ने त्योहारों के दौरान विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य एवं पेयजल की उपलब्धत...