सिमडेगा, मार्च 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। टाउन थाना परिसर में शुक्रवार को एसडीओ प्रभात रंजन ज्ञानि की अध्यक्षता में रामनवमी, ईद, सरहुल और चैत्र नवरात्र को लेकर हुई शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि ईद 20 या 21 मार्च को होगा। ईदगाह में ईद का नमाज अदा सुबह 08:30 बजे किया जाएगा। वहीं 19 मार्च से कलश स्थापना के साथ चैत्र नवरात्र प्रारंभ होगी। बताया गया कि शहर में दो स्थानों पर पंडाल बनाकर चैत्र नवरात्र का आयोजन किया जाएगा। वहीं सरहुल 21 मार्च को होगा। जिसमें सरना स्थल में पूजन के बाद शहर में सरहुल का जुलूस निकाला जाएगा।वहीं रामनवमी 27 मार्च को होगा। इसके तीन दिन पूर्व से शहर के महावीर चौक पर अखाड़ा, शो गेम और झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। एसडीओ सिमडेगा प्रभात रंजन ज्ञानि ने सभी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.