बस्ती, मार्च 28 -- बस्ती, निज संवाददाता। लिटिल फ्लावर्स स्कूल मधुपुरम् वाल्टरगंज में शुक्रवार को चैत्र राम नवमी पर्व पर श्रद्धा-भक्ति व हर्षोल्लास के साथ मां दुर्गा की पावन स्तुति व श्री राम जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भजन-संगीत के अनेकानेक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। शुभारंभ प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह और निदेशिका अपर्णा सिंह ने पूजन-अर्चन, स्तुति और आरती के साथ किया। शिक्षक-शिक्षिकाओं ने श्री राम चंद्र कृपालु भजमन संग शुरूआत की। इस अवसर पर प्रबंधक ने मां दुर्गा के नौ रूपों में नारी के सम्पूर्ण व्यक्तित्त्व की झांकी प्रस्तुत की। कहा कि प्रेम, दया, ममता, करुणा, धैर्य, साहस, शक्ति, पराक्रम व त्याग ही नारी के सम्पूर्ण व्यक्तित्त्व की पराकाष्ठा है और यही नवदुर्गा के रूप में नवरात्रि का पावन-प...