बाराबंकी, अप्रैल 5 -- रामनगर। रामनगर से सफदरगंज गए मार्ग पर अनूपगंज के पास बन रही 500 मीटर सीसी सड़क का निर्माण कार्य होने के कारण रामनगर की तरफ आने जाने वाले भारी वाहनों को बारह अप्रैल तक के लिए मना किया गया है। लोक निर्माण विभाग ने एसडीएम सहित सीओ रामनगर रामनगर को पत्र भेजा है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अजीत पटेल ने बताया कि रामनगर स्थित बुढ़वल गन्ना समिति के बगल से चांदामऊ ददौरा, परसा होकर सफदर गंज तक पक्की डामर रोड बनी है। इसके बीच में पांच सौ मीटर अनूपगंज के पास सी सी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। आधा निर्माण हो चुका है बाकी पर कार्य जारी है। सड़क की गुणवत्ता और मजबूती बनाए रखने के लिए इस स्थान से बारह अप्रैल तक भारी वाहनों का आवागमन रोकना जरूरी था। जिसे रोका गया है ताकि बन रही सीसी सड़क मजबूत रहे। छोटे वाहन माइनर या अनूपगंज अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.