रामनगर, मई 13 -- रामनगर। रामनगर से देहरादून के लिए ट्रेन का संचालन जल्द ही होगा। इसके लिए रेलवे ने रामनगर से ट्रेन को शुक्रवार व रविवार को चलाने का निर्णय लिया है। कई सालों से लोग रामनगर से देहरादून के लिए ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे। इस पर सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर रामनगर से सीधी ट्रेन देहरादून तक चलाने की मांग की। इसको लेकर रेलवे की ओर से मंजूरी भी मिल गई है। रामनगर के स्टेशन मास्टर रामकुमार वर्णवाल ने बताया कि रामनगर से सुबह 5:30 से ट्रेन देहरादून के लिए रवाना होकर 12:40 मिनट पर देहरादून पहुचेगी। उसी दिन देहरादून से 3:55 मिनट पर ट्रेन रामनगर के लिए रवाना होगी। रात 11:30 मिनट पर रामनगर पहुंचेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...