रामनगर से कदमा जाने वाली सड़क पर 11000 वोल्ट की विद्युत की पोल जर्जर
हजारीबाग, अप्रैल 10 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि शहर से रामनगर से कदमा रोड जाने वाली सड़क पर 11,000 वोल्ट की विद्युत लाइन के कई पोल जर्जर स्थिति में पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगों ने इसे बदलने की मांग की है। अधिकांश लोगों के अनुसार, अधिकांश पोल अपने जड़ (बेस) के पास से सड़ चुके हैं। जिससे कभी भी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। इस गंभीर समस्या को लेकर लगभग एक वर्ष पहले विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों को लिखित आवेदन दिया गया था। इसके बाद विभाग द्वारा कुछ प्रमुख स्थानों पर पुराने पोल हटाकर रेलवे ट्रैक के पोल लगाकर आंशिक सुधार किया गया, लेकिन अधिकांश जगहों पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। हाल ही में हुई हल्की बारिश के बाद कई पोल और अधिक कमजोर हो गए हैं तथा नीचे से पूरी तरह सड़ चुके हैं, जो किसी भी समय गिर सकते हैं। इससे राहगीरों और आसपास के निव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.