गंगापार, मार्च 25 -- वासंतिक नवरात्र के सातवे दिन उरुवा विकास खंड क्षेत्र स्थित रामनगर शीतला माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तों से खचाखच भरा रहा और जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। बुधवार को मां शीतला धाम में दूर-दराज से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं, विशेषकर महिला भक्तों ने माता के चरणों में जल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। भक्तों की लंबी कतारें पूरे दिन लगी रहीं और हर कोई मां के दर्शन के लिए उत्साहित नजर आया। मंदिर के पुजारी मदन लाल पंडा, शीतला पंडा, ठाकुर पंडा, राहुल पंडा और रोहित पंडा द्वारा मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को विशेष आध्यात्मिक अनुभव हो रहा है। मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन जगराता का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.