शाहजहांपुर, जनवरी 2 -- बैंक ऑफ बड़ौदा की रामनगर शाखा में बैंक समय के बाद दरवाजा न खुलने को लेकर वायरल किए गए वीडियो के मामले में जांच पूरी हो गई है। रीजनल ऑफिस स्तर पर कराई गई जांच में वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध पाई गई है, जिसके बाद मामले को कमेटी के सामने रखा गया है। जांच के दौरान बैंक परिसर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और संबंधित दस्तावेजों की भी पड़ताल की गई। बैंक अधिकारियों की जांच में सामने आया कि वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले व्यक्ति का बैंक ऑफ बड़ौदा की रामनगर शाखा में न तो खाता है और न ही उसका कोई बैंकिंग कार्य था। इसके बावजूद उसने बैंक के अंदर रहकर वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया। रीजनल ऑफिस के अधिकारियों ने मामले को संवेदनशील मानते हुए लीगल कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू क...