गंगापार, जनवरी 30 -- मेजा तहसील क्षेत्र के रामनगर बाजार स्थित क्रीड़ा स्थल पर वॉलीबाल क्लब रामनगर द्वारा डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन प्रयागराज के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय आमंत्रण वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन गुरुवार की देर रात्रि हुआ। प्रतियोगिता में कुल 20 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबले में वॉलीबाल क्लब रामनगर ने अंसार क्लब मंडौर, फूलपुर को 25-23 व 26-24 अंकों से पराजित कर चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्य अतिथि भारापम के प्रदेश अध्यक्ष प्रभाशंकर उर्फ रिंकू ओझा ने विजेता टीम को ट्रॉफी व 21 हजार की नकद राशि प्रदान की। वहीं विशिष्ट अतिथि संजय शुक्ला व राजू समदरिया ने उपविजेता टीम को ट्रॉफी व 11 हजार की नकद राशि दी। इससे पहले सेमीफाइनल में रामनगर ने स्पोर्टिंग क्लब इलाहाबाद तथा अंसार क्लब मंडौर ने आर्मी प्रयागराज को हराकर फाइनल में प्रव...