रामनगर वृद्धा आश्रम की व्यवस्था पर संतुष्ट दिखे प्रमुख सचिव
वाराणसी, अप्रैल 24 -- वाराणसी, हिटी। समाज कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव अनुराग यादव ने शुक्रवार को आश्रम पद्धति विद्यालय और वृद्धा आश्रम का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं। रामनगर वृद्धा आश्रम में रहन-सहन एवं भोजन की व्यवस्था पर प्रसन्नता जताई। सातोमहुआ स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में पठन-पाठन, छात्रावास, कम्प्यूटर लैब, टैब लैब, लाइब्रेरी, भोजनालय और साफ-सफाई का जायजा लिया। यहां 300 छात्रों के सापेक्ष 183 छात्र उपस्थित मिले। कक्षा 7 के छात्र श्रेयांश गौतम ने प्रमुख सचिव का फोटो तत्काल बनाया। यह देखकर प्रमुख सचिव ने उसे प्रोत्साहित किया। कहा कि छात्रों की सुविधा के लिए कला के क्षेत्र में जो भी आवश्यक सामग्री होगी, उसे शासन द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रमुख सचिव ने रामनगर मे नवनिर्मित वृद्धाश्रम का भी अवलोकन किया। जिला समाज कल्याण अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.