बरेली, अप्रैल 23 -- आंवला।एसडीएम विदुषी सिंह ने पुलिस और नगर पालिका अफसरों को रामनगर रोड और महाराजपुरम से अतिक्रमण हटाने तथा ई-रिक्शा को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं।निखिल शर्मा एडवोकेट और सोमेंद्र कुमार सिंह ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपकर रामनगर रोड और प्रमुख चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों और ठेलों पर सामान बेंचने वालों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। दुकानदारों ने फुटपाथ घेर लिए हैं। फरवरी में रामनगर रोड पर ई-रिक्शा की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई थी। एसडीएम ने पुलिस और नगर पालिका को निर्देश दिए कि अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए। यह भी पढ़ें- मनसा देवी मार्ग पर अतिक्रमण हटाने को प्रशासन सख्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...