काशीपुर, फरवरी 21 -- काशीपुर, संवाददाता। करीब आठ साल से रामनगर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग निर्माणाधीन फ्लाईओवर की सर्विस रोड बुरी तरह जर्जर हो चुकी है। जबकि इस रोड से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। वहीं फ्लाईओवर निर्माण का काम भी रुका हुआ है। तमाम शिकायतों के बाद एनएचएआई अब सर्विस रोड बनाने के लिए टेंडर प्रकिया शुरू कर रहा है। काशीपुर से रामनगर जाने वाली सड़क में रेलवे फाटक पड़ता है। यहां करीब आठ साल पहले फ्लाईओवर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन निर्माण करने वाले ठेकेदार ने काम अधूरा छोड़ दिया। तब से फ्लाईओवर का काम रुका हुआ है। यही कारण है कि फ्लाईओवर के इर्द गिर्द की सड़क भी जीर्ण शीर्ण अवस्था में पहुंच गई है। जबकि इस सड़क से रोज जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क और नैनीताल जाने वाले हजारों पर्यटक गुजरते हैं। सड़क की अवस्था को लेकर कई बार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.