काशीपुर, अप्रैल 1 -- काशीपुर, संवाददाता। मेयर दीपक बाली ने बताया कि काशीपुर-रामनगर रोड (किमी 1 से 28) के सुधार के लिए पहले 16.30 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया था, जिसे संशोधित कर 17.51 करोड़ रुपये कर दिया गया है। यह प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जा चुका है। सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए फिलहाल गड्ढों का भरान कार्य किया जा रहा है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। बुधवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में मेयर बाली ने कहा कि रामनगर रोड की बदहाल स्थिति को लेकर जनता और मीडिया लगातार सवाल उठा रहे हैं। यह सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के अंतर्गत आती है, इसलिए नगर निगम सीधे इस पर कार्य नहीं कर सकता। इसके बावजूद उन्होंने इसे प्राथमिकता में रखते हुए शासन-प्रशासन से लगातार पत्राचार और अधिकारियों से वार्ता की है। उन्होंने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.