रामनगर, फरवरी 28 -- रामनगर। नगर पालिका ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को अभियान चलाते हुए 25 अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की। ईओ आलोक उनियाल के नेतृत्व में सरकारी अस्पताल मार्ग और रानीखेत रोड से अवैध सामान जब्त किया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान चार लोगों के चालान कर दो हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया। प्रशासन ने भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...