बगहा, मई 6 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। नगर के मारवाड़ी विवाह भवन में 16 मई से आयोजित होने वाले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की तैयारियों को लेकर सनातन सेवा समिति की बैठक बुधवार को संपन्न हुई। शिवमंदिर धर्मशाला में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता कमलेंदु सिंह ने व संचालन शेखर सुमन ने किया। बैठक में कथा आयोजन की सफलता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने बताया कि 16 मई से 23 मई तक मारवाड़ी विवाह भवन में भव्य भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा वाचन के लिए दिल्ली के प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित अनिल भारद्वाज को आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का शुभारंभ 16 मई को भव्य शोभा यात्रा के साथ होगा। बैठक में रतन गुप्ता, मुकेश कुमार, गोलू सिंह, अविनाश कुमार, श्रीकांत गुप्ता, गगनदेव प्रसाद, सुजीत सोनी, समरेंद्र किशोर, विजय गुप्ता, सोनू दुबे, आनन्द सिंह, दीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.