बगहा, मार्च 25 -- रामनगर। घरेलू रसोई गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन ने मंगलवार को नगर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। एसडीएम के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने थाना रोड स्थित एक होटल में छापा मारकर घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान अमृत होटल से दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। छापेमारी दल में प्रभारी एडीएसओ सह बगहा-1 एमओ प्रतिमा कुमारी, बगहा-2 एमओ प्रशांत झा व रामनगर की एमओ मोनिका कुमारी शामिल रहीं। टीम ने होटल परिसर की जांच के दौरान वहां घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक कार्य में इस्तेमाल करते हुए पकड़ा। जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों सिलेंडरों को जब्त कर लिया। इस संबंध में रामनगर की एमओ मोनिका कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.