रामनगर में होटलों का कूड़ा फेंकने से गुस्साए ग्रामीण
रामनगर, जुलाई 1 -- रामनगर। ग्राम पंचायत मंगलार, भगुवाबंगर और ग्राम जस्सागांजा में होटलों का कचरा डंप करने से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। गुस्साए ग्रामीण अपना विरोध जताते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। बुधवार को ग्राम प्रधान हेमंत सिंह बिष्ट ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ उपजिलाधिकारी रामनगर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। प्रधान ने बताया कि कुछ लोग होटलों का सड़ा-गला कचरा ग्रामीण क्षेत्रों में डाल रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि बदबू से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। कई दिनों तक कचरा पड़ा रहने से डेंगू, मलेरिया,डायरिया आदि जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। आवारा कुत्ते और जानवर कचरे को फैला रहे हैं। ग्राम प्रधान ने कहा कि कई महीने पहले भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने उग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.