बगहा, मार्च 7 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। सोहसा पंचायत के बेलौरा में शुक्रवार की रात हुई अगलगी की घटना में तीन फूस की झोपड़ी जलकर राख हो गई।इस घटना में घर में रखा सभी सामान जल गया। ग्रामीणों के कड़े प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। इस घटना में जिनके घर जलें हैं। उनमें भोला राम, इंदल राम व महाराज राम शामिल हैं। आग लगने का कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। इस संबंध में अगलगी के शिकार लोगों ने सीओ को आवेदन दिया हैं। सीओ वेदप्रकाश ने कहा की जांच करा कर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...