हल्द्वानी, मार्च 6 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। हीटर जलाकर सोए रामनगर निवासी राज्य कर विभाग से सेवानिवृत्त एक कर्मचारी की मौत हो गई। घटना की वजह दम घुटना बताया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक राज्य कर विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी 67 वर्षीय मोहन सिंह रामनगर के पीरूमदारा में रहते थे। शुक्रवार को हल्द्वानी के पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आए। इस पर आसपड़ोस और परिवार के लोगों ने कमरे में जाकर देखा तो मोहन सिंह अचेत पड़े मिले। उन्हें तत्काल रामनगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। तेजी से गिर रहे ऑक्सीजन स्तर और उनकी हालत गंभीर होते देख डॉक्टरों ने उन्हें डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.