रामनगर, फरवरी 26 -- रामनगर। पीएनजी महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने गुरुवार को एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया। इसके तहत स्वच्छता अभियान और पॉलीथिन उन्मूलन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य प्रो. एसएस मौर्य ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होना चाहिए। इस अवसर पर जिला समन्वयक प्रो. जेएस नेगी, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुमन कुमार, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ममता भदौला जोशी, विवेक जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...