रामनगर, जून 4 -- रामनगर, संवाददाता। मोहल्ला पंपापुरी के लोगों ने स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया है। उन्होंने बिजली विभाग पर जबरन मीटर लगाने व नोटिस देने का आरोप लगाया है। गुरुवार को सभासद नवीन सुनेजा के नेतृत्व में पंपापुरी के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कहा कि लोग स्मार्ट मीटर लगाने को तैयार नहीं है। जिन घरों में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं, वहां पर कई गुना अधिक बिजली का बिल आ रहा है। इससे लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। बताया कि मोहल्ले में कर्मी बिजली कनेक्शन काटकर स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास कर रहे हैं। नहीं लगाने पर चार लोगों को नोटिस तक दे दिया है। लोगों ने बैठक कर मीटर लगाने का विरोध किया और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। सभासद ने बताया कि इस संबंध में एसडीएम के समक्ष संबंधित अधिकारी व मोहल्ले के लोगों के...